फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   funeral of mother and child

Hathras News: मां-बच्ची का हुआ अंतिम संस्कार, सभी की आंखें हुईं नम, पति पर ट्रेन के आगे धक्का मारने का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

मोहल्ला निवासी पिंकी अपने मायके जाने के लिए पति से जिद्द कर रही थी। बुधवार को दोनों घर से पानीपत जाने के लिए  निकले थे। जब वह जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, तो जाने की बात पर पिंकी एक बार फिर सुशील से रूठ गई और दोनों बच्चियों को लेकर दिल्ली के रेलवे ट्रैक पर पैदल ही चलने लगी। वह पीछे टूण्डला से आने वाली वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति की चपेट में आ गई और उसके मौक पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
funeral of mother and child
मां बेटी का शव आने पर गमगीन माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को मोहल्ला अहेरियान निवासी सुशील कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ट्रेन से कट गई। ट्रेन की चपेट में आने से पहले उसने अपनी तीन माह की बच्ची को खुद से दूर फेंकने दिया था, जिससे बच्ची की भी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव आने पर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के साथ मायके पक्ष वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन


इधर मायके वाले दोनों का अंतिम संस्कार करने से पहले मृतका के पति को बुलाने की मांग करने लगे । उनका कहना था कि बिना पति के उनकी बेटी को कौन मुखाग्नि देगा। मृतका का पति बुधवार को इस हादसे के बाद गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ कस्बा के अन्य गणमान्य लोगों ने उनको काफी समझाया कि वह जो भी कार्रवाई करना चाहते हैं, उसमें वह सब सहयोग करेगें। काफी देर बाद मायके पक्ष वालों ने दोनों को अंतिम संस्कार करने दिया। पिंकी को उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के देवर ने मुखाग्नि दी और बच्ची को चिता के साथ ही दफना दिया । जब दोनों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तो श्मशान में उपस्थित सभी लोगों की आंखों नम थीं।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कस्बा के उक्त मोहल्ला निवासी पिंकी अपने मायके जाने के लिए पति से जिद्द कर रही थी। बुधवार को दोनों घर से पानीपत जाने के लिए  निकले थे। जब वह जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, तो जाने की बात पर पिंकी एक बार फिर सुशील से रूठ गई और दोनों बच्चियों को लेकर दिल्ली के रेलवे ट्रैक पर पैदल ही चलने लगी। वह पीछे टूण्डला से आने वाली वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति की चपेट में आ गई और उसके मौक पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से पहले उसने दो वर्षीय साक्षी एवं तीन माह की बच्ची बेबी का दूर फेंक दिया। दोनों बच्चियों में से तीन माह की बच्ची की उसके सिर फटने पर मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय साक्षी बच गई । राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टपार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतका के पिता ने पति पर लगाया ट्रेन के आगे धक्का मारने का आरोप
मृतका के पिता गांव उतरने थाना सडपुरा जनपद कासगंज हाल निवासी हिजड़ा कालौनी, भगत सिंह मार्केट, पानीपत निवासी हंसराज पुत्र प्रेम सिंह ने कोतवाली में पहुंचकर एक तहरीर दी। तहरीर में उसने मोहल्ला अहेरियान निवासी सुशील कुमार पर उसकी पुत्री पिंकी को दहेज की अधिक धनराशि की मांग करने एवं उसको नहीं देने में असमर्थ होने पर उसके पति द्वारा बुधवार को उसकी पुत्री को ट्रेन के आगे धक्का मार कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। 


इसके साथ ही दहेज नहीं देने पर उसकी पुत्री को परेशान व मारपीट करने का सुशील के पिता निरजंन सिंह ,मां सावित्री एवं उसके छोटे भाई कालू पर भी आरोप लगाया है। इधर कोतवाल ने उनको मामला जीआरपी का होने का बता कर उनको अलीगढ़ जीआरपी थाने में तहरीर देने का सुझाव दिया है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि बुधवार को ट्रेन से कटने पर हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के मायके पक्ष वाले लोग कोतवाली आए थे, पर मामला जीआरपी का होने के कारण, जीआरपी थाना अलीगढ़  में रिपोर्ट करने का सुझाव देकर अलीगढ़ भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed