{"_id":"64779efa45c743b6ec021db4","slug":"funds-will-be-allocated-for-ado-panchayat-office-at-block-level-hathras-news-c-56-1-sali1016-531-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ब्लाॅक स्तर पर एडीओ पंचायत कार्यालय के लिए होगी धनराशि आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ब्लाॅक स्तर पर एडीओ पंचायत कार्यालय के लिए होगी धनराशि आवंटित
Thu, 01 Jun 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
16 वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत जिले पर स्वीकृत तकनीकी एवं प्रशासनिक मद की धनराशि विकास खण्ड स्तर पर व्यय की जा सकेगी। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत राज्य स्तर पर कार्यालय मद में व्यय किए जाने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
विकास खंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय के लिए प्रशासनिक मद में प्रति माह 4 हजार रुपए एवं वार्षिक 48 हजार रुपए अधिकतम व्यय किए जाने के लिए पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। खाते के संचालन खण्ड स्तर पर मेकर के रूप में कम्प्यूटर ऑपरेटर (वित्त आयोग/स्वच्छ भारत मिशन) एवं चेकर के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा किए जाने की अनुमति शासन स्तर से प्रदान की गई है। संवाद