फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Free coaching under Abhyudaya Yojana from July 1

Hathras News: अभ्युदय योजना में नि:शुल्क कोचिंग एक जुलाई से, 72 अभ्यर्थी करेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Mon, 05 Jun 2023 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 06:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, सीए, जेआरएफ, पीसीएस सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस योजना के तहत  समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क तैयारी कराई जाती है।

विज्ञापन
Free coaching under Abhyudaya Yojana from July 1
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना - फोटो : self

विस्तार

हाथरस में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 1 जुलाई से प्रतियोगी विद्यार्थियों की निःशुल्क कोचिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत यूपीएससी, सीए, जेआरएफ, पीसीएस सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस योजना के तहत  समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क तैयारी कराई जाती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पीसी बागला कॉलेज में 1 जुलाई से कोचिंग शुरू होगी। कोचिंग के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 72 पात्र छात्र छात्राओं का चयन कर चुका है। इस योजना के तहत 218 छात्र छात्राओं ने आवेदन प्रस्तुत किए थे, जिनमें से सत्यापन के दौरान 136 छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के दौरान 72 छात्र-छात्राओं को इस योजना के लिए पात्र माना गया। अब इन चयनित छात्र-छात्राओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि जो भी प्रतियोगी छात्र निशुल्क कोचिंग लेना चाहते हैं, वह छात्र अपना आवेदन कार्यालय में दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed