फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fourty cooperative societies declared Uncontested

40 सहकारी समितियों का निर्विरोध निर्वाचन 

Wed, 24 Jan 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 24 Jan 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
fourty cooperative societies declared Uncontested
गुजरात चुनाव
सहकारी समितियों के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। 126 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। इस तरह अब जिले की 78 में से 40 सहकारी समितियों के संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि 38 सहकारी समितियों के 84 डायरेक्टर एवं क्षेत्र संचालकों के चुनाव के लिए 29 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए विधिवत रूप से निर्वाचन अधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एआर को-ऑपरेटिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि जिले में सहकारी समितियों के चुनाव में नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया गया है, जिसके तहत 126 प्रत्याशियों ने स्वेच्छा से नामांकन पत्र वापस ले लिए। इस प्रकार जिले की अब सभी 78 सहकारी समितियों के चुनाव प्रक्रिया में 40 समितियों की प्रबंध समिति का तो निर्विरोध निर्वाचन विधिवत रूप से पूर्ण हो गया है। यहां प्रबंध समितियों के निर्विरोध प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने के लिए कोई दावेदार ही नहीं आया, जबकि 38 सहकारी समितियों के 84 निर्वाचन क्षेत्रों में एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण 29 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इन सभी 84 वार्डों में जिले में 180 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इन सभी को विधिवत रूप से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed