{"_id":"6629af06e5ebec96660c4cb4","slug":"four-year-old-innocent-dies-after-getting-scorched-by-hot-milk-hathras-news-c-56-1-sknl1012-114159-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गर्म दूध से झुलसे चार साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गर्म दूध से झुलसे चार साल के मासूम की मौत
Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले गर्म दूध से झुलसे चार साल के मासूम की बुधवार को मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी शालू (4) पुत्र महेंद्र सिंह बीते रविवार को गर्म दूध गिरने से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया था।
इसके बाद परिजन उसे किसी अन्य चिकित्सक के यहां दिखाने ले गए थे। बुधवार को उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे फिर बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर गांव चले गए।