फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four stations will more than 1,600 exam candidates

चार केंद्रों पर 1600 से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Mon, 29 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। आज मंगलवार से सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जनपद में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा आयोजित कराए जाने की तैयारियां की गईं। जिले भर में 1,600 से ज्यादा परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

सिकंदराराऊ के अमोलचंद्र जैन और हाथरस के सेकसरिया सुशीला देवी स्कूल, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज और राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढे़ दस बजे से परीक्षा प्रांरभ होगी। यह परीक्षा एक बजे तक चलेगी। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार किया गया और सीटों पर विद्यार्थियों के अनुक्रमांक पत्र चिपकाए गए। परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दस्तों का भी गठन किया गया। यह सचल दस्ते समय समय पर परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे। परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी तय की गई। इधर, परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश पत्र भी प्राप्त कर लिए। इन्हीं प्रवेश पत्रों के सहारे परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन

इन चार केंद्रों पर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

- शहर में परीक्षा केंद्र सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रूहेरी, एसबीएस सलेमपुर, यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी, सीमेक्स पब्लिक स्कूल सासनी के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 

- परीक्षा केंद्र सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस, सीपीएस सादाबाद, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद, बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद, साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल परसारा, अमोलचंद पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 

- परीक्षा केंद्र राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल हाथरस, आरपीएम पब्लिक स्कूल हाथरस और केंद्रीय विद्यालय हाथरस के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 

- परीक्षा केंद्र अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली सिकंदराराऊ के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed