फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four roads of Hathras district construction

Good News: सात करोड़ से हाथरस जिले की ये चार सड़कें बनेंगी, 12 महीने में काम होगा पूरा

Mon, 01 Dec 2025 02:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 02:56 PM IST
सार

कई गांवों के किसान, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी लंबे समय से इन मार्गों के चौड़ीकरण व सुधार की मांग कर रहे थे। नए रास्तों से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजारों तक पहुंच आसान होगी, वहीं कृषि उपज को समय पर मंडी तक पहुंचाने में भी काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Four roads of Hathras district construction
खराब सड़क प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद के चार प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


स्वीकृत परियोजनाओं में पिपरामई से नगला फत्ता मार्ग के नवनिर्माण पर 127.60 लाख रुपये, भोपतपुर से नगला अहेरिया होते हुए बावली मार्ग पर 219 लाख रुपये, बिलखौरा खुर्द मार्ग के शेष भाग पर 231 लाख रुपये तथा हाथरस-इगलास मार्ग से लहरा मार्ग के नवनिर्माण पर 122 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन मार्गों की स्थिति बीते कई वर्षों से जर्जर बताई जा रही थी। बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी।
विज्ञापन


कई गांवों के किसान, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी लंबे समय से इन मार्गों के चौड़ीकरण व सुधार की मांग कर रहे थे। इन मार्गों का निर्माण क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए रास्तों से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजारों तक पहुंच आसान होगी, वहीं कृषि उपज को समय पर मंडी तक पहुंचाने में भी काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य आवंटित कर दिया जाएगा और निर्माण शुरू होने के बाद 12 माह की अवधि में सभी सड़कों को पूर्ण रूप से तैयार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed