{"_id":"659aeeef462345491606abd6","slug":"four-policemen-including-chauki-in-charge-ine-hajir-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पशु व्यापारियों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूट पर एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पशु व्यापारियों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूट पर एक्शन
Mon, 08 Jan 2024 12:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:05 AM IST
सार
कोतवाली हसायन क्षेत्र के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर भेंकुरी बरसौली चौराहे पर बुलंदशहर जिले के पहासू के दो पशु व्यापारियों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर गलौज व पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया था। व्यापारियों का आरोप था कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनसे 1.48 लाख रुपये भी छीन ली।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में थाना हसायन क्षेत्र के भेंकुरी-बरसौली चौराहे पर पुलिसकर्मियों द्वारा पशु व्यापारी से अभद्रता, मारपीट व रुपये छीनने के आरोप में एसपी ने चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन
कोतवाली हसायन क्षेत्र के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर भेंकुरी बरसौली चौराहे पर बुलंदशहर जिले के पहासू के दो पशु व्यापारियों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर गलौज व पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया था। व्यापारियों का आरोप था कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनसे 1.48 लाख रुपये भी छीन ली। पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली में इस मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
दोनों व्यापारी फिरोजाबाद जिले के पचखोरा की पशु पैंठ से पशुओं को लेकर लौट रहे थे। मामले में पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने प्रारंभिक जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को नामित किया था। वहीं एसपी ने चौकी प्रभारी जरैरा उप निरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी नरेश फौजदार, गौरव चौधरी व मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन