फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four people buried under debris due to wall collapse in storm, one died

Hathras News: आंधी में दीवार गिरने से चार लोग मलबे में दबे, एक की मौत

Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four people buried under debris due to wall collapse in storm, one died
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में बुधवार की शाम को आई तेज आंधी से दीवार गिर गई। इसके सहारे बैठे चार लोग मलबे में दब गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन




गांव में बुधवार की शाम को कुछ लोग एक दीवार के सहारे बैठ कर बातें कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आ गई। आंधी के वेग से दीवार भरभराकर गिर गई। इसके सहारे बैठे पुष्पेंद्र (24) मूल निवासी गांव खुशीपुरा थाना दादों जिला अलीगढ़, गांव निवासी आरिफ पुत्र लाल खां, छोटू पुत्र कोमल और रत्नेश पुत्र छोटेलाल मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन




पुष्पेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र कई वर्ष से अपनी ननिहाल जरीनपुर भुर्रका में रह रहा था। बाकी तीनों घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed