फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four check dams will be built with Rs 1.13 crore

Hathras News: 1.13 करोड़ रुपये से बनेंगे चार चेकडेम

Thu, 13 Jul 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four check dams will be built with Rs 1.13 crore
जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए अब चार चेकडेम बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति दे दी गई है। यह चेकडेम 1.13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे। इसे लेकर लघु सिंचाई विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रकिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




जिले में भूजल स्तर में गिरावट की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। भूजल को सहेजने के लिए प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में कई प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विभागों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पानी के ठहराव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को दुरुस्त किया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग की ओर से नहरों व माइनरों में चेक डेम का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन




इस क्रम में गिरते भूजल स्तर को सहेजने के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से चेक डेम बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। अब शासन की ओर से चार चेकडेम के निर्माण पर मुहर लगा दी गई है। यह चेकडेम 1.13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे। यह चेकडेम ब्लॉक सादाबाद के बिजाहरी ड्रेन पर गांव पिपरामई, नगला शीशम, ब्लॉक सिकंदराराऊ के अकराबाद नाला के छौकरा, सिकंदराराऊ ड्रेन के अरनौट पर बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से चेकडेम निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चार चेकडेम के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए चेकडेम का निर्माण कराया जाएगा।
-अजीत सिंह, सहायक अभियंता लघु सिचांई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed