{"_id":"67b38d95fac3c08703082f98","slug":"four-buses-will-run-from-jalesar-to-different-cities-hathras-news-c-56-1-mrt1060-127185-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जलेसर से अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी चार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जलेसर से अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी चार बसें
Tue, 18 Feb 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय से मिलीं 19 नई बसों के विभिन्न मार्गाें पर संचालन की रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। डिपो अधिकारियों का ध्यान जलेसर मार्ग पर ज्यादा है। पहले चरण में एटा जिले के जलेसर से चार बसों का संचालन अलग-अलग मार्गाें पर किया जाएगा।
मुख्य रूप से जलेसर से आगरा, जलेसर से फिरोजाबाद, जलेसर से मुरादाबाद व जलेसर से नोएडा के लिए बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि इस मार्ग पर यात्रियों को सस्ता और सुरक्षित सफर मिल सके। जलेसर से लगभग सभी मार्गाें पर यात्रा करने के लिए यात्री निजी वाहनों पर ही निर्भर हैं। यात्रियों को निजी वाहन संचालकों की मनमानी सहनी पड़ती है। यह वाहन एक घंटे का सफर कदम-कदम पर रुककर दो से ढाई घंटे में तय कराते हैं।
सबसे अहम बात यह है कि जलेसर में रोडवेज का बस स्टैंड भी तैयार किया जा रहा है, जिससे यहां बसों के ठहराव का सही इंतजाम होने से हाथरस डिपो के लिए यह मार्ग अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इरफान अहमद ने बताया कि जलेसर मार्ग पर बसों का संचालन कुंभ की भीड़ खत्म होने के बाद किया जाएगा।