{"_id":"670bff95c15136b4e203854c","slug":"four-accused-sent-to-jail-in-firing-case-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चार आरोपियों को भेजा जेल
Sun, 13 Oct 2024 10:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:43 PM IST
सार
गांव में जमीन के विवाद में फायरिंग की पुलिस को मिली थी। खेत के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। पुलिस को देख वह मौके से भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदाराराऊ के गांव सराय में 12 अक्टूबर की शाम को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अपनी ओर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चार को लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव में जमीन के विवाद में फायरिंग की पुलिस को मिली थी। खेत के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। पुलिस को देख वह मौके से भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो फायरिंग करते हुए भाग गए। मौके से खोखा कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व एक डीबीबीएल गन बरामद हुई है। पकडे़ गए आरोपियों में प्रेमवीर पुत्र रामनिवास, रावेश पुत्र रामवीर सिंह, रामअवतार पुत्र महेंद्र सिंह, उरवेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी सराय हैं।
विज्ञापन