{"_id":"67daeb1881a3c64b1e0bc85b","slug":"former-students-of-pc-bagla-college-in-hathras-burnt-the-effigy-of-the-professor-rajneesh-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामला: पीसी बागला कॉलेज के पुराने छात्रों में आक्रोश, फूंका प्रोफेसर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण मामला: पीसी बागला कॉलेज के पुराने छात्रों में आक्रोश, फूंका प्रोफेसर का पुतला
Wed, 19 Mar 2025 09:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:34 PM IST
सार
कैलाश मंदिर में हुई सर्वसमाज की बैठक में प्रोफेसर रजनीश की हरकत की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कृत्य समाज के लिए घातक हैं। ऐसे चरित्र के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रोफेसर रजनीश का पुतला फूंकते पुरातन छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर लगे छात्राओं के यौन शोषण के आरोप के मामले में 19 मार्च को पुरातन छात्रों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित पुरातन छात्रों ने प्रोफेसर का पुतला फूंका और फांसी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इससे पूर्व कैलाश मंदिर में हुई सर्वसमाज की बैठक में प्रोफेसर रजनीश की हरकत की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कृत्य समाज के लिए घातक हैं। ऐसे चरित्र के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आरोपी प्रोफेसर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। सर्वसमाज के लोग ठाकुर जोेगेंद्र सिंह के नेतृत्व में बागला डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां गेट पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में नवीन प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, देवेश गौतम, धर्मेंद्र दिवाकर उर्फ अंटू, अजय चौधरी, नवनीत गौतम, वरुण त्रिगुणायत, अमित ठाकुर, अमर पौरुष, डब्बू जादौन, सोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन