{"_id":"6963685292a0c018a805dd16","slug":"footwear-becomes-cheaper-due-to-reduction-in-gst-rates-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी दरों में कटौती: फुटवियर हुए सस्ते, एक हजार से ऊपर के भी खूब बिक प्रोडक्ट, बढ़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी दरों में कटौती: फुटवियर हुए सस्ते, एक हजार से ऊपर के भी खूब बिक प्रोडक्ट, बढ़ा कारोबार
Sun, 11 Jan 2026 02:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:37 PM IST
सार
एक हजार रुपये की सीमा बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। अब 2500 रुपये तक के फुटवियर पर पांच फीसदी जीएसटी है। जिससे फुटवियर कारोबार में रंगत आ गई है।
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर सजे फुटवियर
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीएसटी दरों में कटौती का असर फुटवियर बाजार पर दिखने लगा है। 2500 रुपये तक के फुटवियर पर मात्र पांच फीसदी जीएसटी लागू होने से इस कारोबार में रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन
22 सितंबर 2025 से पहले एक हजार रुपये तक के फुटवियर पर पांच फीसदी जीएसटी लागू था। इससे महंगे फुटवियर पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था। इसमें बदलाव कर एक हजार रुपये की सीमा बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। अब 2500 रुपये तक के फुटवियर पर पांच फीसदी जीएसटी है। इससे महंगे फुटवियर पर 18 फीसदी जीएसटी लागू है। इसलिए इस कारोबार में रौनक बढ़ गई है। पहले एक हजार तक के उत्पादों की अच्छी बिक्री होती थी, अब 2500 रुपये तक के फुटवियर खूब बिक रहे हैं। टैक्स कम होने से दामों में कमी आई है।
विज्ञापन
टैक्स कम होने के कारण कारोबार बढ़ा है। अच्छी गुणवत्ता वाले जूते-चप्पलों के दाम कम हो गए हैं, इससे खरीदारी बढ़ रही है।-आर्यन अग्रवाल, फुटवियर विक्रेता।
विज्ञापन विज्ञापन
एक हजार रुपये से ऊपर के फुटवियर की अपनी अलग ही रंगत है। टैक्स कम होने से कीमतें कम हुईं हैं, जिससे बिक्री बढ़ी है।-सचिन राघव, फुटवियर विक्रेता।