फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Food, clothing, housing, education should not be better

रोटी, कपड़ा, मकान नहीं बेहतर शिक्षा चाहिए

Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Food, clothing, housing, education should not be better
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शुक्रवार को चेतन्य कांपलेक्स में हुई। बैठक में प्रदेश में गिरते शिक्षा के स्तर को लेकर 23 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने कहा कि प्रदेश में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर के विरोध में प्रदेश भर से एक लाख छात्र 23 नवंबर को रैली करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बनती तो हैं, लेकिन कोई भी सरकार शिक्षा के प्रति सजग नहीं है, इसलिए विद्यार्थी परिषद वर्तमान सरकार एवं आने वाली सरकार दोनों को इस रैली के माध्यम से यह संदेश देगी कि आज के विद्यार्थी को रोटी, कपड़ा और मकान नहीं चाहिए, बल्कि उसे उच्च शिक्षा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शिक्षित होगा तो रोटी, कपड़ा और मकान खुद प्राप्त कर लेगा। विभाग संयोजक अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि हाथरस को जिला बने एक दशक से अधिक समय हो चुका है लेकिन अब भी जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। ज्ञापन में जिले की प्रमुख समस्याओं को उठाया जाएगा।


बैठक में जिला संयोजक अखिल चौधरी, जिला विद्यार्थी विस्तारक अतुल भारद्वाज, रैली संयोजक ललित चौधरी, आंदोलन प्रभारी सौरभ शर्मा, नगर मंत्री दीपक शर्मा, सह मंत्री विवेक कुशवाहा, अभिषेक, गोपाल अग्निहोत्री, मनीष और कुंजू पंडित मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed