फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Flood situation in Sankara, 1000 bigha crops submerged

Hathras News: सांकरा में बाढ़ के हालात, 1000 बीघा फसल डूबी

Sun, 10 Aug 2025 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Flood situation in Sankara, 1000 bigha crops submerged
सांकरा में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के 13 गांवों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। पानी आबादी के बीच पहुंच गया है। करीब एक हजार बीघा फसल पानी में डूब जाने से मवेशियों का चारा नष्ट हो गया है।
विज्ञापन




बाढ़ रोकने के लिए बनाए गए कच्ची मिट्टी के बांध कई जगहों पर टूटने लगे हैं। प्रशासन की टीम ने लोगों को सतर्क किया है। गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। शुक्रवार रात सब कुछ सही सलामत देखकर सोए लोग जब शनिवार को उठे तो पानी आबादी में घुस चुका था। लोगों ने मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लोगों ने अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




शुक्रवार को सांकरा में लगभग 2.50 लाख क्यूसेक पानी बह रहा था, जो अब 3.50 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया है। इससे गंगा के निकट बसे गांव सांकरा, दीनापुर, टोडरपुर, हमीदपुर, बबरौतिया, सीसई, गहतोली, रुस्तम नगर, आलिया नगला, किसतौली, सीकरी, नवीपुर और हारनपुर कला के मवेशियों के तबेलों में पानी भर चुका है। गांवों की गलियों में भी पानी घुसने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा की तरफ बोई गई फसल व चारा पानी में डूब गया है। रविवार तक पानी और अधिक बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में बाढ़ चौकी बनाई है। यहां खाद्य सामग्री के साथ राजस्व टीम की तैनाती की गई है। यदि हालत खराब हुए तो लोगों को मकान खाली कराकर इस कॉलेज में ठहराया जाएगा। प्रशासन की टीम ने गांवों में जाकर लोगों को सतर्क किया और कहा है कि घबराएं नहीं हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed