{"_id":"65e75a0872728e5d6f005cc1","slug":"five-year-old-innocent-died-due-to-cart-overturning-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैठ कर खेल रहा था मासूम, अचानक पलटा ठेला, नीचे दबने से हुई बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैठ कर खेल रहा था मासूम, अचानक पलटा ठेला, नीचे दबने से हुई बच्चे की मौत
Tue, 05 Mar 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:14 PM IST
सार
एक बच्चा ठेला पर बैठकर खेल रहा था, अचानक ठेला पलट गया। ठेला पलटने से बच्चा उसके नीचे दब गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने बच्चे को हथठेले के नीचे से लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे का शव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव समामई में 5 मार्च की शाम को ठेला पलटने से एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी विष्णु का पांच वर्षीय बेटा बेटा प्रिंस शाम बच्चों के साथ गांव में ही खड़े हथठेला पर बैठकर खेल रहा था। तभी अचानक से हथठेला पलट गया। प्रिंस हथठेला के नीचे दब गया। यह देख उसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बच्चे को हथठेले के नीचे से लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण-क्रंदन शुरू कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन