फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five teachers will go on hunger strike from September 1

Hathras News: पांच शिक्षक एक सितंबर से करेंगे आमरण अनशन

Sat, 30 Aug 2025 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five teachers will go on hunger strike from September 1
एमएल इंटर काॅलेज सहपऊ के पांच अध्यापकों ने प्रतिकूल प्रविष्टि एवं वार्षिक वृद्धि रोके जाने के प्रकरण में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। यह अनशन एक सितंबर से डीआईओएस कार्यालय पर किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक मनवीर सिंह, विजय कुमार शर्मा, कमलापति पांडेय, मोहम्मद मिराज, सृष्टि शांडिल्य ने डीआईओएस को भेजे पत्र में संयुक्त रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रतिकूल प्रविष्टि एवं वार्षिक वेतन वृद्धि अवरुद्ध किए जाने के प्रकरण को लेकर कई बार उनके समक्ष व्यक्तिगत रूप से एवं पत्रों के माध्यम से अपनी समस्या प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके बाद डीआईओएस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक को तीन-तीन पत्र जारी किए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ, जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल को भी अवगत कराया है, किंतु कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए अब उनके समक्ष अपनी समस्या के निराकरण के लिए आमरण अनशन के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed