{"_id":"5d1ba2068ebc3e3cce1c6f69","slug":"five-sticks-to-steal-battery-from-e-rickshaw-hathras-news-ali207357279","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाले पांच धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाले पांच धरे
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा पकड़े गए बैटरी चोर।
- फोटो : HATHRAS
फोटो-
हेडिंग-
ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाले पांच शातिर पकड़े
क्रासर
बाईपास रोड रुहेरी तिराहा से ऑटो रिक्शा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह पांचों शातिर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते थे। इनके पास से ऑटो रिक्शा भी मिला है।
एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के दौरान कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित के नेतृत्व में एसआई राहुल सांगवान, अजीत सिंह और संजय यादव ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बिना नंबर के ऑटो रिक्शा सहित पांच को पकड़ा, जिनमें शहनवाज निवासी जमालपुर थाना क्वार्सी, विष्णु और सोनू निवासीगण धनीपुर मंडी गांधी पार्क, अमित निवासी सासनी गेट और प्रमोद निवासी चंदनिया क्वार्सी अलीगढ़ के नाम शामिल हैं। इनके पास से चार बैटरी 12 वोल्ट पुरानी बरामद की हैं। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।