{"_id":"6092a5498ebc3ebcc54372a3","slug":"five-people-died-in-suspicious-condition-in-kapura-village-of-hathras-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौतें बनीं पहेली: एक ही गांव के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने बिना पुलिस को बताए कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौतें बनीं पहेली: एक ही गांव के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने बिना पुलिस को बताए कर दिया अंतिम संस्कार
Wed, 05 May 2021 07:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 May 2021 07:32 PM IST
सार
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में कुछ घंटे के अंदर पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में कुछ घंटे के अंदर पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि चार लोगों की मौत की जानकारी मिली है और इनके परिजनों का कहना है कि कई दिन से इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और बीमारी के चलते इनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी राजेंद्र (48 वर्ष) पुत्र कर्ण सिंह, बनी सिंह (58 वर्ष) पुत्र गनेशी, रूपसिंह (50 वर्ष) पुत्र छोटे लाल, मुन्नीलाल (55 वर्ष) पुत्र गोकुल सिंह, उदयवीर (22 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल की कुछ घंटे के अंदर हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि राजेंद्र के परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे गांव ले गए और फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं रात को बनी सिंह, रूप सिंह, मुन्नीलाल और उदयवीर की भी तबियत ज्यादा खराब हो गई। जिन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। बुधवार की सुबह चारों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वहीं पूरे इलाके में यह चर्चा भी रही कि इनकी मौत शराब पीने के बाद हुई है।
विज्ञापन
चर्चाओं के माध्यम से यह जानकारी पाकर डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल भी गांव पहुंचे और इनके परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने उन्हें यही बताया कि चारों की तबियत खराब चल रही थी। इसके चलते इनकी मौत हुई है।