फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people commit suicide over trivial matters, two die

Hathras News: छोटी-छोटी बातों पर पांच लोगों का आत्मघाती कदम, दो की मौत

Thu, 23 Oct 2025 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five people commit suicide over trivial matters, two die
तहसील क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग पांच घटनाओं में चार महिलाओं सहित पांच लोगों ने छोटी-छोटी बातों पर आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसमें एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। इसमें एक महिला ने तो महज इसलिए आत्महत्या कर ली कि उसके पति ने पड़ोसी से भाड़े के 200 रुपये कम क्यों ले लिए। तीन महिलाओं का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तहसील के निकट कॉलाेनी में रहने वाला एक व्यक्ति भाड़े पर गाड़ी चलाता है, उसने दिवाली पर अपने पड़ोसी से अलीगढ़ तक का एक हजार रुपये में भाड़ा तय कर सामान भेज दिया, बाद में पड़ोसी ने उसे 800 रुपये दिए तो पड़ोसी होने के नाते उसने यह पैसे ले लिए। इसकी जानकारी उसकी पत्नी क्रांति देवी (30) तो उसने पड़ोसी से दो सौ रुपये कम लेने का विरोध किया, पत्नी का कहना था कि कुछ दिन पहले उसने उसी पड़ोसी से एक फोन करने के लिए कहा था लेकिन उसने रिचार्ज नहीं होने की बातकहकर उसे फोन नहीं करने दिया था तो एसे पड़ोसी पर रुपये क्यों कम लिए। पति ने उसे समझाया भी लेकिन वह क्षुब्ध हो गई और मंगलवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि क्रांति देवी की पति से 200 रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर उसने आत्मघाती कदम उठाया। दूसरी घटना गांव मोहसनपुर में हुई यहां के महेश (41) की मां और पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव चपौटा में 18 साल की युवती ने घर में फांसी लगा ली लेकिन परिजनों ने उसे देख लिया और आनन-फानन उसे फंदे से उतार कर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहीं गांव कासिमपुर निवासी चालीस वर्षीय मां और बीस साल की बेटी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed