{"_id":"672e4a523b2c1251f40513b0","slug":"five-injured-in-hathras-road-accidents-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, घायलों में एक ही परिवार के हैं तीन सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, घायलों में एक ही परिवार के हैं तीन सदस्य
Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
सार
हाथरस के कैलोरा चौराहा के पास टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वीरेंद्र निवासी छर्रा अलीगढ़ अपनी पत्नी पूनम व बेटे युवराज के साथ बाइक से कासगंज से हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया जा रहे थे। रास्ते में हाथरस के कैलोरा चौराहा के पास टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इधर, कोतवाली इगलास के फतेहपुर निवासी लक्ष्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उधर, चंदपा के बिसाना निवासी सुल्तान सिंह भी सड़क हादसे में घायल हो गए। इन दोनों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन