{"_id":"63695e52c405077b6564e284","slug":"fire-in-roadways-bus-stuck-in-jam-accident-saved-sikandhra-rahu-news-ali3042420152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी रोडवेज बस में लगी आग, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी रोडवेज बस में लगी आग, हादसा बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एटा रोड पर रविवार की रात जगदंबा ढाबा के समीप जाम में फंसी एक रोडवेज बस की बैटरी में उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते-देखते बस धू-धूकर जलने लगी। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। परिचालक की सजगता से सभी लोगों को बस से उतारा गया।
एटा डिपो की बस आनंद बिहार बस स्टैंड से मोहम्मदाबाद के लिए चली थी। रात्रि लगभग दो बजे यह सिकंदराराऊ से आगे के लिए चली। एक किमी बाद ही जाम में फंस कर खड़ी हो गई। बस के परिचालक व कुछ यात्री नीचे उतरे थे। इतने में बस में आगे बैठे लोगों ने बताया कि अगले हिस्से में बने बैटरी बाक्स में चिंगारी उठ रही है।
जब तक कंडक्टर वहां पहुंचता बस में आग लग चुकी थी। परिचालक कृष्ण कुमार मिश्रा ने सभी सवारियों को सामान के साथ नीचे उतरवा दिया। इधर, तत्काल दमकल गाड़ी के लिए फोन किया गया। हालांकि, फाटक बंद होने के कारण दमकल गाड़ी के पहुंचने में देरी हो गई। जब तक दमकल पहुंचती बस पूरी तरह से जल चुकी थी।