फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fire in pottery warehouse

Hathras News: बर्तन के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 26 May 2024 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 08:24 PM IST
सार

25 मई की देर रात्रि को गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी 26 मई को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शेखर गुप्ता को उस वक्त हुई, जब वह मकान से नीचे उतरे थे।

विज्ञापन
fire in pottery warehouse
प्रकाश बर्तन भंडार के गोदाम में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हसायन कस्बा के बाण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला दखल में एक बर्तन कारोबारी के गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखे लाखों रुपये के बर्तन और अन्य सामान जल गया। 

विज्ञापन


नगर पंचायत वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला दखल निवासी शेखर गुप्ता पुत्र प्रकाश गुप्ता का प्रकाश बर्तन भंडार के नाम से प्रतिष्ठान है। दुकान के सामने ही दूसरे वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन की सीमा में स्थापित श्री बलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैया के प्राचीन मंदिर के निकट सिकतरा वाले ध्यानपाल सिंह की इत्र फैक्ट्री में ही उन्होंने बर्तन के लिए गोदाम बना रखा है। 
विज्ञापन

 जलकर नष्ट हुए काले पड चुके विभिन्न धातु  के बर्तन देखते हुए दुकानदार शेखर गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई की देर रात्रि को गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी 26 मई को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शेखर गुप्ता को उस वक्त हुई, जब वह मकान से नीचे उतरे थे। आसपास के दुकानदार व लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। पुलिस व दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed