{"_id":"68a35165978c1dabad070c61","slug":"fire-caused-by-cylinder-leak-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, रसोई में काम कर रही महिला झुलसी, अलीगढ़ मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, रसोई में काम कर रही महिला झुलसी, अलीगढ़ मेडिकल रेफर
Mon, 18 Aug 2025 09:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:44 PM IST
सार
रहमा देवी रसोई में काम कर रहीं थीं, तभी किसी तरह सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और तेज आग लग गई। आग लगते ही रहमा देवी झुलसकर रसोई के बाहर आंगन में जा गिरीं।
विज्ञापन
गांव मूढ़ा नौजलपुर में मकान से उठतीं आग की लपटें
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस रोड स्थित गांव मूढ़ा नौजलपुर के एक घर में 18 अगस्त की सुबह आठ बजे गैस सिलिंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग से रसोई में काम कर रही महिला झुलस गई और काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गांव निवासी गजेंद्र सिंह मकान के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाते हैं। सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी रहमा देवी रसोई में काम कर रहीं थीं, तभी किसी तरह सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और तेज आग लग गई। आग लगते ही रहमा देवी झुलसकर रसोई के बाहर आंगन में जा गिरीं।
विज्ञापन
इधर, आग ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। घर के कपड़े, बिस्तर और घरेलू सामान तेजी से जलने लगा। दुकान का सामान भी जलकर राख हो गया। आग से चारों तरफ धुएं का गुबार छा आ गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। गंभीर रूप से झुलसीं रहमा देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन