फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in moving truck in Hathras

Hathras: चलते ट्रक में लगी आग, धुंआ उठता देख लोगों ने रोका, मची अफरातफरी, लाखों का माल जला

Sun, 24 Nov 2024 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 10:40 PM IST
सार

ट्रक में लदा रेडीमेड गारमेंटस का माल पूरी तक जलकर खाक हो गया। इसके अलावा जूता चप्पल आदि का 80 फीसदी माल जल गया। हींग के कई बोरे आग से खराब हो गए, स्टील व पीतल के नए बर्तन व बैटरी का कबाड़ भी आग के कारण खराब हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in moving truck in Hathras
ट्रक में लाग को बुझाते हुूए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस शहर के आगरा रोड पर चलते ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में खलबली मच गई। वाहन धोने वाले प्रेशर पंप संचालक व फायर बिग्रेड द्वारा करीब एक घंटे की मशत के बाद ट्रक की आग पर काबू पाया गया। ट्रक में लदा कई लाख का माल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


हाथरस से माल लेकर कानपुर व लखनऊ के लिए निकले एक ट्रक में आगरा रोड बंबा के निकट पहुंचते ही धुआं निकलता दिखाई दिया। इस पर आम लोगों ने हल्ला मचा कर ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक ने जब ऊपर देखा तो जबरदस्त धुआं निकलता देख उसके होश उड़ गए। आनन फानन ट्रक को पास के वाहन धोने वाले प्रेशर पंप के आगे खड़ा दिया गया। यहां के कारीगरों ने प्रेशर से आग बुझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ट्रक के डीजल टैंक तक आग न पहुंचने की कोशिश की गई। करीब 15 मिनट बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। जिसने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के माल में लगी आग पर काबू पाया। ट्रक में लदा रेडीमेड गारमेंटस का माल पूरी तक जलकर खाक हो गया। इसके अलावा जूता चप्पल आदि का 80 फीसदी माल जल गया। हींग के कई बोरे आग से खराब हो गए, स्टील व पीतल के नए बर्तन व बैटरी का कबाड़ भी आग के कारण खराब हो गया। ट्रांसपोर्ट संचालक आशु छाबड़ा का कहना है कि शादी विवाह को लेकर छुड़ाई गई आतिशबाजी की चिंगारी तिरपाल पर पड़ने से आग लगी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी ट्रांसपोर्टर की ओर से बचे हुए माल की कीमत का आकलन कराया जा रहा है। उसके बाद कुल माल के नुकसान का आंकड़ा सामने आएगा। आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।-आरके वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed