फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in a container, 150 refrigerators turned to ashes

Hathras News: नोएडा से बिहार जा रहे कंटेनर में लगी आग, 150 फ्रिज हुए राख, लाखों का हुआ नुकसान

Tue, 13 May 2025 02:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 02:02 PM IST
सार

नोएडा से कंटेनर में 150 फ्रिज लाद कर बिहार जा रहा था। रात्रि लगभग एक बजे एटा हाईवे पर ग्राम अमृतपुर असदपुर के पास अचानक चलते कंटेनर में वायर से शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया । 

विज्ञापन
Fire broke out in a container, 150 refrigerators turned to ashes
कंटेनर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

12 मई की रात्रि लगभग एक बजे एटा हाईवे पर नोएडा से बिहार जा रहे कंटेनर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कंटेनर में लदे 150 फ्रिज जलकर राख हो गए। चालक ने कंटेनर को साइड में खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर नंबर एचआर 38 जेड 1966 नोएडा से 150 फ्रिज लाद कर बिहार जा रहा था। 12 मई रात्रि लगभग एक बजे एटा हाईवे पर ग्राम अमृतपुर असदपुर के पास अचानक चलते कंटेनर में वायर से शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते कंटेनर आग का गोला बन गया । 
विज्ञापन


चालक बबलू पुत्र देवदत्त निवासी गांव छतारी जिला ने मैनपुरी में कंटेनर को साइड में खड़ा किया तथा कूद कर अपनी जान बचाई। कंटेनर में लगी तेज आग को देखकर आने-जाने वाले वाहन दोनों लेन पर इकट्ठे होने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग को तेज होता देखकर दूसरी गाड़ी बुलाई गई। दोनों गाड़ियों ने दो घंटे तक लगातार प्रयास कर सुबह तीन बजे तक आग बुझाई। आग बुझने के बाद कंटेनर से फ्रिजों को खाली करवाया गया, तब तक सभी फ्रिज जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed