{"_id":"663e3de9f58375aa5d0373fc","slug":"fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-in-nai-nagla-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रद्दी के गोदाम में लगी आग, आग की लपटें देख मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रद्दी के गोदाम में लगी आग, आग की लपटें देख मची अफरा-तफरी
Fri, 10 May 2024 09:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 09:02 PM IST
सार
मुरसान गेट का नाई के नगला में रद्दी का गोदाम है। अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। लोग मिट्टी आदि से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन प्रयास असफल साबित हुए। सूचना फायर ब्रिगेड की दी गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
नाई का नगला में रद्दी गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में 10 मई को रद्दी गोदाम में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बंटू निवासी मुरसान गेट का नाई के नगला में रद्दी का गोदाम है। 10 मई को अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग मिट्टी आदि से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन प्रयास असफल साबित हुए। सूचना फायर ब्रिगेड की दी गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन