{"_id":"63f9ee5c6ee382743b061774","slug":"fire-breaks-glass-at-sweet-shop-three-attackers-captured-in-cctv-video-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मिठाई की दुकान पर फायर से शीशा टूटा, तीन हमलावर सीसीटीवी वीडियो में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मिठाई की दुकान पर फायर से शीशा टूटा, तीन हमलावर सीसीटीवी वीडियो में हुए कैद
Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
सार
मिठाई की दुकान पर पहले से अंदर कोई उनका रंजिश वाला व्यक्ति बैठा हुआ था, जिस पर निशाना लगाकर गोली चलाई। पहला फायर खाली चला गया, दूसरा फायर दुकान के दाएं साइड के शीशा में जा लगा, जिससे शीशा टूट गया।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर हमले के बाद पहुची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद के जवाहर बाजार स्थित नामचीन मिठाई विक्रेता श्याम बाबा मिष्ठान भंडार की दुकान पर हमलावरों चार फायर किए। जिसमें से एक खाली चला गया और तीन गोली लगने से दुकान में लगा शीशा टूट गया। हमलावर फायर कर हाथों में हथियार लहराते हुए नगर पंचायत वाली गली से फरार हो गए।
विज्ञापन
फायर से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने छिप कर अपनी जान बचाई। सीसीटीवी वीडियो में हमलावर एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार दिख रहे हैं। उन्होंने बाइक नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बने टैक्सी स्टैंड के पास खड़ी की। एक व्यक्ति बाइक को चालू कर खड़ा रहा, फायर के बाद दोनों बाइक सवार असला लहराते हुए आए और बाइक पर सवार होकर खतौनी कार्यालय के बगल से फरार हो गए। तीनों हमलावर सीसीटीवी फुटेज में बाइक सहित कैद हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान पर पहले से अंदर कोई उनका रंजिश वाला व्यक्ति बैठा हुआ था, जिस पर निशाना लगाकर गोली चलाई। पहला फायर खाली चला गया, दूसरा फायर दुकान के दाएं साइड के शीशा में जा लगा, जिससे शीशा टूट गया। गोली चलने से बाजार में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची। घटना की जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिनमें बाइक सवार तीन हमलावर आते और जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन