फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FIR registered over attack on a young womans family members at a saree showroom

Hathras News: साड़ी शोरूम में युवती के परिजनों पर हमले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over attack on a young womans family members at a saree showroom
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बागला मार्ग पर साड़ी शोरूम में हुए बवाल में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत करने आए परिजनों को शोरूम में शटर बंद कर पीटा गया था, जिसके बाद बाजार में काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

कमला बाजार निवासी बर्तन व्यापारी विजय वार्ष्णेय भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी व बेटी साड़ी खरीदने बागला मार्ग स्थित मानवता साड़ी शोरूम पर गई थीं। यहां स्टाफ ने उनकी बेटी से अभद्रता की। विजय का आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो शोरूम संचालक ने भी स्टाफ से कुछ नहीं कहा, बल्कि युवती की मां से ही अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर परिवार के लोग शिकायत करने दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि यहां शोरूम संचालक ने स्टाफ के साथ मिलकर शटर बंद कर लिया और अंदर जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की गई, जिससे बाजार में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। विजय के भाई विशाल की तहरीर पर शोरूम संचालक मानव, विक्की, हिमांशु, बादल व पंकज के खिलाफ बलवे व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मानव, विक्की, हिमांशु व पंकज के खिलाफ शांतिभंग में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed