{"_id":"6a6b1c6f9e04ca9eb6081203","slug":"fir-registered-against-six-for-running-fake-hospital-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फर्जी चिकित्सकीय डिग्री, अवैध अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन, छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फर्जी चिकित्सकीय डिग्री, अवैध अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन, छह पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 30 Jul 2026 03:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:14 PM IST
सार
एफआईआर के अनुसार डॉ. सुकुमार यादव, डॉ. अनीता सिंह यादव, इकबाल मियां, सदफ, वसीफ व अन्य पर फर्जी पंजीकरण के आधार पर अस्पताल संचालित करने और फर्जी चिकित्सीय व गर्भपात संबंधी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने छह नामजदों सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर फर्जी चिकित्सकीय डिग्री, अवैध अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन, कूटरचित मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने और लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर धन उगाही करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
यह कार्रवाई दिल्ली निवासी मोहम्मद साजिद की आईजीआरएस शिकायत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। एफआईआर के अनुसार डॉ. सुकुमार यादव, डॉ. अनीता सिंह यादव, इकबाल मियां, सदफ, वसीफ व अन्य पर फर्जी पंजीकरण के आधार पर अस्पताल संचालित करने और फर्जी चिकित्सीय व गर्भपात संबंधी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर उन्हें सील कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन