{"_id":"5a0dd8324f1c1bc1678bbf22","slug":"fir-files-against-thirty-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष, ऋतु, अजय सहित 30 उम्मीदवारों पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष, ऋतु, अजय सहित 30 उम्मीदवारों पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
नगर निकाय चुनाव में बिना अनुमति के प्रचार करना प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंट्स को भारी पड़ रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद उल्लंघन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब जिले भर में 30 प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में छह प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एनसीआर दर्ज की हैं।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार को छह प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की। पुलिस ने प्रत्याशियों के विरुद्ध अलग-अलग एनसीआर दर्ज की हैं। कोतवाल हाथरस गेट अनिल कुमार सिंह के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी अजय भारद्वाज, वार्ड नंबर 11 की सभासद पद की प्रत्याशी सलमा बेगम के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन में धारा 171 ई के तहत एनसीआर दर्ज की गई है।
वहीं भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी आशीष शर्मा और वार्ड नंबर 11 की ही सभासद पद की प्रत्याशी गुड्डी देवी के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी रवि चौहान और बसपा से प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय पर भी आचार संहिता तोड़ने का आरोप है। इनके विरुद्ध भी एनसीआर दर्ज की गई है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धारा 171 ई के तहत बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
सहपऊ में 10 प्रत्याशियों पर आचार संहिता का केस
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने भी इन लोगों के प्रति सख्ती बरतते हुए बुधवार की देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आठ और सभासद पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ कोतवाली में आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है।
सहपऊ कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र मोहन प्रेमी, प्रकाशचंद्र दुबे, पपेंद्र वार्ष्णेय, भगवती प्रसाद दिवाकर, शैतान सिंह माहौर, धीरज सिसौदिया भाजपा, भगवान सिंह कुशवाहा बसपा एवं सलमान खान कांग्रेस के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
एसओ ने बताया कि सभासद पद के लिए वार्ड संख्या तीन से दीपक कौशिक निर्दलीय एवं वार्ड संख्या सात से भाजपा की लता कश्यप ने बिजली के पोल पर पंपलेट चस्पा कर रखे थे, जोकि चुनाव आचार संहिता को उल्लंघन के दायरे में आता है। बुधवार की रात को करीब डेढ़ बजे अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खान की गाड़ी को भी प्रचार सामिग्री लाते हुए पकड़ लिया। गाड़ी से प्रचार सामग्री को जब्त कर उसे सीज कर दिया गया है।
हसायन में सपा प्रत्याशी-समर्थकों पर केस
हसायन। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्सना बंधु के निर्देश पर बुधवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रमा दुबे ने इस मामले में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि 10 नवंबर को सपा उम्मीदवार और उनके पक्ष के कार्यकर्ता और समर्थकों ने प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बाजार में पटाखे फोड़े। इस मामले में इनके खिलाफ धारा 171 एफ के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ हसायन प्रवीण कुमार सिंह ने कहा है कि ईओ की तहरीर पर सपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
सिकंदराराऊ में 13 उम्मीदवारों के खिलाफ मुकदमा
सिकंदराराऊ। सिकंदराराऊ नगर पालिका से सभासद का चुनाव लड़ रहे 11 प्रत्याशियों और पुरदिलनगर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पालिका से सभासद पद का चुनाव लड़ रहे शीतल माहेश्वरी, बबिता जाजू, संजय कुमार, शायना मुख्तार, शोएब मुईन उर्फ गुड्डू, हरीप्रताप सिंह जादौन, जुबेदा खातून, प्रेम किशोर, नजमा नूर और अर्चना के खिलाफ आचार संहिता भंग करने का मामला दर्ज कराया है।
पुरदिलनगर से चेयरमैन पद के लिए कैलाशी देवी कुशवाहा पत्नी हर्षकांत कुशवाहा, नीलम सिंह पत्नी विनोद के खिलाफ के खिलाफ आचार संहिता तथा धारा 144 के उल्लंघन को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने प्रत्याशियों को आगाह किया है कि वह आचार संहिता का उल्लंघन कतई नहीं करें, वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।