{"_id":"652abe5a7d083c86e808fef6","slug":"finance-worker-dies-in-collision-between-bikes-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, फाइनेंसकर्मी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, फाइनेंसकर्मी की मौत, दो घायल
Sat, 14 Oct 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 09:44 PM IST
सार
एक निजी फाइनेंस कर्मी बाइक से सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। तभी कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रमनपुर पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रमनपुर पर 14 अक्तूबर की शाम को दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में बाइक सवार एक फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला निवासी 35 वर्षीय विवेक एक निजी फाइनेंस कर्मी के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों वह शहर के विष्णुपुरी में किराये मकान पर रह रहे थे। शाम को वह किसी कार्य के सिलसिले में बाइक से हाथरस से सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। तभी कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रमनपुर पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में विवेक व दूसरी बाइक पर सवार शहर के इगलास अड्डा, माहेश्वरी कॉलोनी निवासी गोली व आदित्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोलू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।