फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Final publication of voter list on January 15

Panchayat Election: 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 944979 मतदाता डालेंगे वोट

Tue, 29 Jul 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:09 PM IST
सार

हाथरस जिले में 773 मतदान केंद्र और 1633 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 944979 मतदाता हैं। जिले में मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जाने के लिए 784 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Final publication of voter list on January 15
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अगले साल 15 जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी डॉक्टर बसंत अग्रवाल ने 29 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक में दी।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉक्टर बसंत अग्रवाल ने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ की समय से तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 773 मतदान केंद्र और 1633 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 944979 मतदाता हैं, जिसमें से महिला मतदाता 436513 एवं पुरुष मतदाता 508466 हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जाने के लिए 784 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। 18 अगस्त तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची को प्रिंट करने की कार्रवाई की जाएगी। अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन पांच दिसंबर को किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed