फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fights to catch accused uproar

झगड़े के आरोपी को पकड़ने पर बखेड़ा

Sun, 04 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 04 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fights to catch accused uproar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 झगड़े के आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में थाने पर शनिवार की रात को उसके परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर इन लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस के इस लाठीचार्ज में दो महिलाएं भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

देर रात पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।


गांव निजामतपुर में दो पक्षों में रंजिश चल रही है। इसे लेकर इन दोनों पक्षों के बीच पहले शनिवार की सुबह झगड़ा हुआ, जिसकी शिकायत एक पक्ष ने थाने में भी की। शाम को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


इस बार दूस  पक्ष  ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस इस युवक को उठा लाई। युवक के परिवार और गांव के काफी लोग थाने पर   पहुंच गए और वहां हंगामा शोर-शराबा कर दिया। इनका कहना था कि दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति को क्यों नहीं पकड़ा गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसओ हसायन नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश और मुकदमेबाजी चल    रही है। तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया था। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed