फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fight in dispute, 11 injured

कहासुनी को लेकर गांव जारऊ में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, 11 लोग घायल

Tue, 15 Sep 2020 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
fight in dispute, 11 injured
मारपीट में घायल युवक व बुजुर्ग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जारऊ में सोमवार की देर रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर गाली-गलौज हुई और लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है। गंभीर रूप से एक घायल व्यक्ति को रेफर किया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक पक्ष की ओर से गांव जारऊ निवासी नेत्रपाल पुत्र छत्रपाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 14 सितंबर की रात को करीब 10 बजे उसके भाई दीवान को संजय पुत्र राजबहादुर ने गाली-गलौज करते हुए मारापीटा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ आए शीलेंद्र, रामू, धर्मेंद्र पुत्र राजबहादुर और राजवीर पुत्र रामसहाय और टिंकू पुत्र राजवीर निवासी जारऊ ने एकराय होकर लाठी-डंडों से मारापीटा। इन लोगों ने उसकी आवाज सुनकर आए सत्यपाल पुत्र छतरपाल व बसंती देवी से भी मारपीट की, जिससे वह सभी घायल हो गए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भी गए।
विज्ञापन

इधर, गांव जारऊ निवासी बहादुर सिंह पुत्र रामसहाय ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसके ही गांव के बबलू पुत्र छत्रपाल, एसपी पुत्र छत्रपाल, वकील पुत्र छत्रपाल ने मिलकर शराब पीकर बिना बात के गाली-गलौज की। उसने विरोध किया तो इन सभी ने मिलकर उसके व उसके परिवार के धर्मेंद्र, संजय, रामू, राजवीर सिंह, सरिता, रीना के साथ मारपीट की, जिससे सभी घायल हो गए। सभी के चोट आईं हैं।

मारपीट में घायल युवक।

मारपीट में घायल युवक। - फोटो : SADABAD

जारऊ में मारपीट में घायल महिला।

जारऊ में मारपीट में घायल महिला। - फोटो : SADABAD

जारऊ में घायल युवक।

जारऊ में घायल युवक। - फोटो : SADABAD

मारपीट में घायल युवक।

मारपीट में घायल युवक। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed