{"_id":"593ec99e1126f4c90b8b4afb","slug":"fifteen-members-will-hold-a-proposal-against-the-president-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ारस में अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव रखेंगे 15 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ारस में अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव रखेंगे 15 सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो/ सादाबाद/हाथरस।
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के खिलाफ 14 जून को आने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मथुरा स्थित एक शीतगृह पर सोमवार को एक बैठक हुई। इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में रालोद के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के चुनाव में उनका पक्ष मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि सभी 15 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे मतदान करेंगे। उनका उद्देश्य जिला पंचायत अध्यक्ष पद से विनोद उपाध्याय को हटाना है।
चौधरी ने बताया कि 19 मई को जिला पंचायत के 15 सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा नेताओं द्वारा कई सदस्यों के परिजनों को धमकी के साथ-साथ खरीदने का भी प्रयास किया जा रहा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि पिछली बार भी जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव मे अधिकांश सदस्य उनके साथ थे, लेकिन मैनेजमेंट में कमी होने के कारण एक वोट से ओमवती यादव चुनाव हार गई थीं, लेकिन अब ऐसा नही होगा। पत्रकार वार्ता में सपा के श्याम सिंह चौधरी, राजाराम फौजी आदि थे।