{"_id":"65687924d2dfd145710e564e","slug":"fierce-fighting-between-two-sides-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कोतवाली के पास चले लात-घूंसे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कोतवाली के पास चले लात-घूंसे, छह घायल
Thu, 30 Nov 2023 05:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:29 PM IST
सार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर में रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अठवरिया बाद में मेंड काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथरस कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर में रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इधर, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अठवरिया बाद में मेंड काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर गली नंबर तीन निवासी फहीम का आरोप है कि वह मजदूरी के रूपए अपने पड़ोसी से लेने गया था। लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हेा गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी ड़डे चले। मरपीट में फहीम, रूकसाना पत्नी करीम, मंतसा पुत्री करीम, अमन पुत्र इंसाफ घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायालों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। इधर, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अठवरिया बाद में खेत की मेंड काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सावित्री पत्नी ओमप्रकाश व ओमप्रकाश पुत्र किशनलाल घायल हो गए। दोनों घायालों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चले लात घूंसे
हाथरस कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। दो युवक अलीगढ़ रोड पर पैदल कहीं जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर कोतवाली हाथरस गेट से चंद कदमों की दूरी पर बाइक पर जा रहे कुछ युवकों पर पैदल चल रहे युवकों ने कुछ टिप्पणी कर दी। इससे बाइक सवार आग-बबूला हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लात घूंसे चले। मौके पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद युवक इधर-उधर हो गए।