फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fever outbreak continues in Hathras 3 year old girl dies

Hathras: जिले में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, तीन साल की बच्ची की मौत; परिजन रो-रोकर बेहाल

Wed, 26 Nov 2025 07:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Nov 2025 07:40 PM IST
सार

बेहद कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों के लिए सर्दी का मौसम खतरनाक साबित हो रहा है। सर्दी में बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। लापरवाही निमोनिया का कारण बन रही है, जिससे बच्चों को जान का खतरा है।

विज्ञापन
Fever outbreak continues in Hathras 3 year old girl dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

जिले में सर्दी और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार की सुबह तीन साल की बच्ची ने बुखार से दम तोड़ दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बेहद कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों के लिए सर्दी का मौसम खतरनाक साबित हो रहा है। सर्दी में बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। लापरवाही निमोनिया का कारण बन रही है, जिससे बच्चों को जान का खतरा है। बुधवार की सुबह चंदपा के गांव रोहई निवासी सचिन अपनी बेटी पलक (03) को लेकर शहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। सचिन के अनुसार पलक की तबीयत दो दिन से खराब थी, उसे बुखार आ रहा था। बुधवार की सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बच्ची आंख भी नहीं खोल पा रही थी।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल में कुछ देर बच्ची का उपचार चला, लेकिन लाभ नहीं मिला। उसे वहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण परिजन दोपहर में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पलक की मौत की खबर से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहां मौजूद लोग उन्हें हिम्मत बंधाते नजर आए। बिना किसी कार्यवाही के परिजन शव घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed