{"_id":"6aa31723457a73d99e0075e5","slug":"female-employee-dies-of-heart-attack-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102776-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिला कर्मी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिला कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
Fri, 11 Sep 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
तहसील के नजारत अनुभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत इस्लाम नगर निवासी पुष्पादेवी (50) की बृहस्पतिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह अचानक पुष्पादेवी के सीने में तेज दर्द उठा।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। पुष्पा देवी के अचानक निधन की जानकारी मिलते ही तहसील कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संवाद