फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cluster teachers gave mass resignation

Hathras News: शिक्षकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नहीं मिला मानदेय, कराए जा रहे अतिरिक्त काम

Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
सार

शिक्षकों को दो साल से मानदेय नहीं मिल रहा। निजी विद्यालयों का यू डाइस पूर्ण कराना, जबकि उन्हें बार-बार व्यक्तिगत, दूरभाष के माध्यम से अवगत कराने पर निजी विद्यालयों द्वारा कोई सकारात्मक कार्य नहीं किया जाना, विद्यालय समय के पश्चात उक्त कार्य पूर्ण कराया जाना आदि कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
cluster teachers gave mass resignation
इस्तीफा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दो साल से मानदेय नहीं मिलने और अतिरिक्त कामकाज से तंग आकर संकुल शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा पत्र सौंपा है।

विज्ञापन


शिक्षकों ने संकुल की जिम्मेदारी से इस्तीफा सौंपते हुए बताया कि निजी विद्यालयों का यू डाइस पूर्ण कराना, जबकि उन्हें बार-बार व्यक्तिगत, दूरभाष के माध्यम से अवगत कराने पर निजी विद्यालयों द्वारा कोई सकारात्मक कार्य नहीं किया जाना, विद्यालय समय के पश्चात उक्त कार्य पूर्ण कराया जाना, संकुल शिक्षकों को यू डाइस के एवज में शासन द्वारा निर्धारित किसी भी प्रकार का 2 वर्ष से मानदेय प्राप्त ना होना, मासिक समीक्षा बैठक आदि का पिछले दो वर्ष का मानदेय प्राप्त ना होना, विभागीय एवं ऑनलाइन कार्यों को विद्यालय समय में पूर्ण कराना आदि समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रीतिराम, मेघराज सिंह, संदीप सिंह, हरवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, अमित प्रताप सिंह, अशोक कुमार, महेश कुमार, विष्णु कुमार, हरिओम सिकरवार, गंभीर सिंह, देशराज सिंह, संदीप कुमार, प्रवेश कुमार, एकता, अपर्णा राणा, रूमा सिंह, बृजेश कुमार भारती, ज्योति पवार सहित लगभग 40 संकुल शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed