फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father-in-law dies after being beaten by son-in-law

Hathras News: दामाद ने ससुर को बेरहमी से पीटा, दोनों पैर के घुटने व हाथ तोड़े और चाकू से किए वार, हुई मौत

Sat, 25 Apr 2026 01:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 25 Apr 2026 01:55 PM IST
सार

दामाद रात को शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई और उसने ससुर पर हमला बोल दिया। उनको बेरहमी से पीटा, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैरों के घुटने व दोनों हाथ तोड़ दिए थे। शरीर पर भी कई जगह चाकू के निशान थे।
 

विज्ञापन
Father-in-law dies after being beaten by son-in-law
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव महौ में बीती 22 अप्रैल को शराब के नशे में धुत दामाद ने ससुर को बहुत बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। वहां से शुक्रवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी दामाद की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


महौ के रहने वाले प्यारेलाल (75) मजदूरी करते थे। उनकी चार बेटियां हैं, सबकी शादी हो चुकी है। अकेले रह जाने के कारण प्यारेलाल ने छोटी बेटी लता देवी को साथ रख लिया था। लता का पति विजय उर्फ भीमसेन निवासी भया चामड़ इगलास (अलीगढ़) भी साथ में ही रहता था। परिवार के ही लोगों ने बताया कि विजय आए दिन नशे में ससुर के साथ मारपीट करता था। पहले भी उनके साथ दो बार मारपीट की गई थी, लेकिन समझौता हो गया था। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक विजय 22 अप्रैल की रात को शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई और उसने प्यारेलाल पर हमला बोल दिया। उनको बेरहमी से पीटा, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैरों के घुटने व दोनों हाथ तोड़ दिए थे। शरीर पर भी कई जगह चाकू के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। जगार होने पर विजय भाग गया। परिजन घायल प्यारेलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उपचार चला। शुक्रवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राइवेट अस्पताल वालों ने हाथ खड़े कर दिए तो परिजन उन्हें लेकर सुबह चार बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार की ओर से आरोपी विजय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed