{"_id":"6520155d4e7d7ad6530bdfe4","slug":"father-and-son-returning-from-dauji-fair-were-beaten-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दाऊजी मेला से लौट रहे पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दाऊजी मेला से लौट रहे पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान, एक युवक हिरासत में
Fri, 06 Oct 2023 07:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:40 PM IST
सार
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नगला बेलनशाह निवासी विकास पुत्र राजन लाल बृहस्पतिवार की रात को अपने बेटे युवराज के साथ दाऊजी मेला देखने गए थे। वह बेटे को लेकर हलुवा पराठा की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि तभी छह युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के दाऊजी मेला को देखकर वापस घर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने दोनों-पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला भी किया। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नगला बेलनशाह निवासी विकास पुत्र राजन लाल बृहस्पतिवार की रात को अपने बेटे युवराज के साथ दाऊजी मेला देखने गए थे। वह बेटे को लेकर हलुवा पराठा की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि तभी छह युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। इन युवकों ने सिर पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी वहां से भाग गए। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है। कोतवाली सदर प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन