फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father and daughter riding bike hit by tractor

Hathras News: बाइक सवार बाप-बेटी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्री घायल

Wed, 26 Jun 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 06:00 PM IST
सार

जगवीर बेटी रेनू व उसकी एक साल की पुत्री को मईपूर्णा छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मुरसान के पटा चौराह पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे। जगवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Father and daughter riding bike hit by tractor
मृतक जगवीर सिंह उर्फ लीले - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली मुरसान क्षेत्र के पटा चौराहे पर 26 जून दोपहर को बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


खंदौली थाना क्षेत्र के पैतखेड़ा निवासी 60 वर्षीय जगवीर सिंह उर्फ लीले पुत्र मानसिंह हलवाई का काम करते थे। बेटी रेनू पत्नी सुनील की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मईपूर्णा में ससुराल है। कुछ दिन पहले रेनू मायके आई हुई थी। 26 जून दोपहर को बाइक से जगवीर बेटी रेनू व उसकी एक साल की पुत्री को मईपूर्णा छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मुरसान के पटा चौराह पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में रेनू व जगवीर घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल अवस्था में दोनों को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जगवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed