फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father and brother beat daughter on her way to in laws' home, tried to kill her

Hathras News: ससुराल जा रही बेटी को पिता और भाई ने पीटा, जान लेने की कोशिश

Mon, 27 Jul 2026 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Father and brother beat daughter on her way to in laws' home, tried to kill her
अस्पताल में भर्ती घायल महिला।  - फोटो : samvad
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला रूपनगर में पिता और भाई ने मिलकर विवाहिता बेटी को बेरहमी से पीटा। जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। पुलिस महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस प्रकरण में मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रूपनगर वसुंधरा एन्क्लेव की रहने वाली प्रीति की शादी 16 साल पहले पवन चौधरी निवासी इगलास से हुई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन होने लगी। जिसके चलते प्रीति ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी और वह मायके आकर रहने लगी। फिलहाल वह अपने 14 साल के बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। प्रीति का आरोप है कि अब वह अपनी ससुराल जाना चाहती हैं, लेकिन पिता रघुवीर व भाई मनोज ये नहीं चाहते। उनका कहना है कि उनकी इज्जत का सवाल है तथा मुकदमेबाजी में काफी रुपये खर्च कर चुके हैं। इसी बात को लेकर 24 जुलाई की रात को प्रीति के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन



प्रीति का आरोप है कि उसे मायके में ही बंधक बनाया गया। पिटाई से सिर, चेहरे व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। आरोप है कि भाई ने हाथ-पैर पकड़ लिए और पिता ने दोनों हाथों से गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर वे शांत हो गए। दूसरे दिन उसे होश आया और फिर वह बेटे के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस महिला को इमरजेंसी लेकर पहुंची, गंभीर चोट देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रीति की तहरीर पर पिता रघुवीर सिंह व भाई मनोज के खिलाफ जानलेवा हमला व मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रविवार को आरोपी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, भाई की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed