{"_id":"65882d7151efb93f98050996","slug":"farmers-strike-over-compensation-continues-for-11th-day-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: अधिकारियों की बातचीत में नहीं बनी सहमति, मुआवजे को लेकर किसानों का धरना 11वें दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: अधिकारियों की बातचीत में नहीं बनी सहमति, मुआवजे को लेकर किसानों का धरना 11वें दिन जारी
Sun, 24 Dec 2023 06:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:39 PM IST
सार
हाथरस में सादाबाद के मिढ़ावली गांव में रिंग रोड निर्माण के मुआवजे को लेकर अधिकारी किसानों से मिले, पर बात नहीं बन पाई। किसानों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान और भाकियू भानू पदाधिकारियों से बातचीत करते अधिकारी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित रिंग रोड निर्माण कार्यदायी संस्था के अफसरों सहित 24 दिसंबर को मिढ़ावली में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करने के लिए पहुंचे। कई बिंदुओं पर किसानों के साथ बातचीत में सहमति भी बनी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन भानू और किसानों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू और किसानों का धरना प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम, तहसीलदार, एनएचएआई, होमवेज रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के अफसरों के साथ काफी देर तक भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसानों की बातचीत हुई। कई मामलों में टीम ने सहमति जताई लेकिन मुआवजे की राशि को लेकर सहमति नहीं बनी। इसलिए धरना प्रदर्शन को जारी रखने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि मुआवजे को लेकर जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना स्थल पर राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष राम जादौन, प्रदेश सचिव मेंबर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार प्रधान, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र चौधरी, रजत ठाकुर, गौरव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।