फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers, sloganeering, seeing bad potatoes in cold stores

कोल्ड स्टोर में खराब आलू देख भड़के किसान, नारेबाजी

Sat, 19 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 19 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers, sloganeering, seeing bad potatoes in cold stores
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
जिले में बिजली संकट गहरा गया है। दिन रात की जा रही अघोषित कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है। शीतगृहों में भंडारित आलू खराब होने के कगार पर है। शनिवार को पटा व करील फीडर की बिजली पांच दिन बाद भी सुचारु न होने से कोल्ड स्टोरों में रखा आलू जब खराब होने की स्थिति में पहुंच गया तो गुस्साए किसानों ने बिजली महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।       
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से मुरसान क्षेत्र के पटा व करील फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली गुल है। बताते हैं कि पटा फीडर की केबल रेलवे लाइन के नीचे होकर गुजर रही है। इसके खराब होने की वजह से ही दोनों फीडरों की बिजली गुल है। जब बिजली कर्मियों ने इस लाइन को बदलने का प्रयास किया तो रेलवे पुलिस ने बिना परमीशन हो रहे इस कार्य को रुकवा दिया। इसी वजह से इन दोनों फीडरों की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इन फीडरों से मुरसान क्षेत्र के तीन शीतगृह, चिलिंग प्लांट, पेट्रोल पंप, ब्लाक कार्यालय, थाना व कई स्कूल रोशन होते हैं।
विज्ञापन


बिजली न आने की वजह से शीतगृहों में रखा आलू भी खराब होने की स्थिति में पहुंच रहा है। इससे किसानों में बेहद आक्रोश बना हुआ है। बिजली की इस अव्यवस्था को लेकर पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर ने डीएम को भी पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed