{"_id":"6639551939378f5204088e64","slug":"farmers-become-restless-due-to-fall-in-potato-prices-hathras-news-c-56-1-hts1001-114681-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आलू के भाव में गिरावट से किसान हुए बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आलू के भाव में गिरावट से किसान हुए बेचैन
विज्ञापन
आलू के भाव में गिरावट आने से किसान बेचैन हो गए हैं। बीते कुछ दिन में 150 रुपये प्रति पैकेट गिरावट दर्ज की गई। इस समय आलू 1000 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है।
जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं और आलू की खेती करते हैं। इस साल जिले में करीब 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई हुई थी। अच्छे भाव मिलने की आस में किसानों ने जिले के 150 शीतगृह में आलू का भंडारण कर दिया। अब शीतगृह खुल चुके हैं, किसानों ने शीतगृहों से आलू बेचना शुरू कर दिया है। मंडियों में भी आलू की आमद से भाव में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।
तीन दिन में ही आलू के भाव में 250 से तीन सौ रुपये प्रति पैकेट तक की गिरावट आई है। हालांकि खोदाई के वक्त भाव भी ठीक-ठाक था। सोमवार को आलू का भाव 1000 रुपये प्रति पैकेट रहा। शीतगृह स्वामियों के अनुसार गर्मी के कारण भाव में गिरावट आई है। बारिश होने पर आलू की खपत और बढ़ जाती है। इससे भाव में सुर्खी आने की संभावना है।
विज्ञापन
आलू का भाव
तीन दिन पूर्व-- 1150 रुपये प्रति पैकेट
अब-- 1000 रुपये प्रति पैकेट
फुटकर बाजार में आलू का भाव-- 30 रुपये प्रति किलो।
बोले किसान
इस साल आलू से बहुत उम्मीद है। इस बीच भाव गिरना निराशाजनक है, उम्मीद है दोबारा भाव बढ़ेगा। - राकेश शर्मा, किसान, सहपऊ।
कुछ दिनों से आलू का भाव कम हो गया है। जल्द ही भाव बढ़ेगा। इस साल आलू से काफी उम्मीद है। - नीरज कुशवाहा, महरारा
गर्मी की वजह से भाव में नरमी आई है। शीतगृहों से कुछ किसानों ने आलू की बिक्री शुरू कर दी है। इससे मंडी में आलू की आमद शुरू हो गई है। हालांकि भाव में बहुत अधिक अंतर नहीं है।
-दीपक, आड़ती।
तीन दिन में आलू का भाव गिरा है, लेकिन कोई खास गिरावट नहीं आई है। शीतगृह खुलने से भाव कम हुए हैं। बारिश के मौसम में खपत बढ़ेगी।
- चौधरी गिरेंद्र, शीतगृह स्वामी।
विज्ञापन
जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं और आलू की खेती करते हैं। इस साल जिले में करीब 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई हुई थी। अच्छे भाव मिलने की आस में किसानों ने जिले के 150 शीतगृह में आलू का भंडारण कर दिया। अब शीतगृह खुल चुके हैं, किसानों ने शीतगृहों से आलू बेचना शुरू कर दिया है। मंडियों में भी आलू की आमद से भाव में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
तीन दिन में ही आलू के भाव में 250 से तीन सौ रुपये प्रति पैकेट तक की गिरावट आई है। हालांकि खोदाई के वक्त भाव भी ठीक-ठाक था। सोमवार को आलू का भाव 1000 रुपये प्रति पैकेट रहा। शीतगृह स्वामियों के अनुसार गर्मी के कारण भाव में गिरावट आई है। बारिश होने पर आलू की खपत और बढ़ जाती है। इससे भाव में सुर्खी आने की संभावना है।
विज्ञापन
आलू का भाव
तीन दिन पूर्व
अब
फुटकर बाजार में आलू का भाव