{"_id":"6919c48d69c47d5d8100526b","slug":"farmer-legs-broken-in-accident-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान के दोनों पांव टूटे, अलीगढ़ मेडिकल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान के दोनों पांव टूटे, अलीगढ़ मेडिकल भेजा
Sun, 16 Nov 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:03 PM IST
सार
अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। टक्कर से किसान घायल हो गया। किसान को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित ईदगाह मोड़ के समीप आरा मशीन पर जा रहे किसान को 16 नवंबर की सुबह अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से किसान के दोनों पांव टूट गए। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महावीर (48) निवासी गांव लश्कर गंज 16 नवंबर की सुबह 7:30 बजे अपने गांव से हाथरस रोड होकर आरा मशीन पर काम करने जा रहे थे। ईदगाह मोड़ से कुछ पहले एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर से महावीर के दोनों पांव टूट गए।
विज्ञापन
तत्काल उन्हें नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन