फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer dies of shock after seeing crop getting ruined

बारिश की मार: बैंक से लिया सवा लाख लोन, आलू की फसल में भर गया पानी, सदमे से हुई किसान की मौत

Sun, 03 Mar 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 10:57 PM IST
सार

किसान ने 12 बीधा आलू की फसल की थी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से उसके आलू के खेतों में पानी भर गया । किसान ने बैंक से सवा लाख रुपया लॉन भी ले रखा था । किसान को फसल बर्बादी से सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer dies of shock after seeing crop getting ruined
मृतक किसान रामवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में सादाबाद क्षेत्र के गांव मन्स्या में एक किसान की आलू की फसल में पानी भरता को देख सदमे से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम  छा गया । 

विज्ञापन


गांव मन्स्या के रहने वाले 62 वर्षीय  किसान रामवीर सिंह ने करीब 12 बीधा आलू की फसल की थी। काफी दिनों से मौसम किसानों के साथ दगाबाजी कर रहा है। पिछले तीन दिनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश से उसके आलू के खेतों में पानी भर गया । किसान ने बैंक से सवा लाख रुपया लॉन भी ले रखा था । 
विज्ञापन

किसान के पुत्र भोला ने बताया कि वह कई दिनों परेशान चल रहे थे । 2 मार्च को खाना खा अच्छी प्रकार सो गए । सुबह उठने के बाद उन्होंने रोज की भांति गर्म पानी पीया और फिर सो गये । इसके बाद वह नहीं उठे तो उनको जब उठाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र का कहना था कि हमने सोचा था कि उनकी स्वभाभिक मौत हुई है । इस कारण प्रशासन आदि को कोई सूचना नहीं दी और उनका अंतिम संस्कार कर दिया । इधर एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है उनको किसी भी किसान की सदमे से मौत की कोई सूचना नहीं है। वैसे वह पता करते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed